ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20220202 004525 87 नापासर : डूबने से 2 की मौत Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर के नापासर में ट्यूबवेल में बनी पानी की डिग्गी में डूबने से दो सगे भाईयों की मौत हो गई। ये दर्दनाक मामला नापासर पुलिस थाना क्षेत्र के मूंडसर गांव की रोही की है। जहां रामनारायण के दो नाबालिग पुत्र धर्मेन्द्र व देवीलाल खेत में खड़ी फसल में पानी देने के लिए डिग्गी में लगे बूस्टर को चालू करने गए थे। इस दौरान एक भाई का पैर फिसलने से वह डिग्गी में गिर गया। डिग्गी के बाहर खड़े दूसरे भाई ने जब भाई को पानी में डूबते देखा तो वह उसे बचाने कूद गया। इस दौरान दोनों भाई डूब गए और मौत हो गई। उसके बाद परिजन व आसपास खेत पड़ोसी मौके पर पहुंचे और दोनों भाईयों को डिग्गी से बाहर निकाल पीबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डिग्गी में लगे चिकित्सकों ने दोनों भाईयों को मृत घोषित कर दिया। नापासर पुलिस पुलिस के अनुसार मूंडसर गांव की रोही में रामनारायण के खेत में यह घटना हुई। जहां रामनारायण के दो नाबालिग पुत्र धर्मेन्द्र (12) व देवीलाल (15) खेत में खड़ी फसल में पानी देने के बूस्टर को चालू करने के लिये डिग्गी के पास गये। इस दौरान बूस्टर के पाईप में पानी भरते समय एक भाई का पैर फिसला और वह डिग्गी में गिर गया। पानी में डूबते भाई को देख बाहर खड़ा भाई उसे बचाने डिग्गी में कूद गया। डिग्गी में पानी अधिक होने के कारण दोनों भाई डूब गए और मौत हो गई।


Share This News