ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20220328 102046 दाढ़ी व मूछ मुकाबले में दिखा दमखम-मिस्टर मरुधर प्रतियोगिता Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। राजस्थान की पार्शियल बियर्ड, दक्षिण की फुल बियर्ड, गुजरात कीं स्टाइलिश बियर्ड और अन्य कई राज्यों की हैंडल बार दाढिय़ों का रविवार को बीकानेर में संगम देखने को मिला। मौका था राजस्थान में पहली बार बीकानेर में आयोजित हुई नेशनल लेवल बियर्ड व मुस्टेग (दाढ़ी व मुछ ) प्रतियोगिता मिस्टर मरुधर 2022 प्रतियोगिता का। होटल वृन्दावन में आयोजित प्रतियोगिता में देशभर के 40 प्रतिभागियों ने आठ कैटेगरी में अपनी कला का प्रदर्शन किया। देव इवेंट एंड एंटरटेनमेंट की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता से पहले दाढ़ी व मूछ वाले प्रतिभागियों ने रेलवे स्टेशन से होटल परिसर तक पैदल मार्च किया। आयोजक अनिल ओझा ने बताया की प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल भोपाल के सुरेंद्र सिंह चावड़ा , जोधपुर के मुकेश कुमार,राजेंद्र व्यास,चंद्रप्रकाश व्यास और राहुल थानवी रहे। प्रतियोगिता में 8 कैटेगरी में विजेता और उपविजेता के साथ एक मिस्टर मरुधर टायटल का चयन किया गया। प्रतियोगिता में राजस्थान के अलावा तेलंगाना, महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश,गुजरात,केरल,दिल्ली,मुबंई के प्रतिभागियों ने भागीदारी निभाई। प्रतियोगिता में बीकानेर के रोबिलो को सम्मानित किया गया।


Share This News