ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20220202 004525 84 पेट्रोल और डीजल के दाम फिर बढ़े Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। एक बार फिर पेट्रोल व डीजल के दाम बढ़े हैं। यह सिलसिला थम नही रहा। आज पेट्रोल और डीजल के दामों में फिर से बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में पेट्रोल के दाम 30 पैसे और डीजल के दाम 35 पैसे बढ़ गए हैं, जिसके बाद राजधानी में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 99 रुपए 41 पैसे और एक लीटर डीजल की कीमत 90 रुपए 77 पैसे हो गई है। कल राजधानी दिल्ली में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में क्रमश: 50 पैसे और 55 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी। आपको बता दें कि चार महीने से ज्यादा के अंतराल के बाद पिछले हफ्ते मंगलवार को पहली बार इन कीमतों में बदलाव किया गया था, जिसके बाद पिछले 7 दिनों के अंदर 6वीं बार ईंधन महंगा हुआ है. भारत की आर्थिक राजधानी में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 114 रुपए 19 पैसे और एक लीटर डीजल की कीमत 98 रुपए 50 पैसे हो गई है. यहां पेट्रोल की कीमत में में 31 पैसे और डीजल की कीमत में 37 पैसे की बढ़ोतरी हुई है. हाल ही में कच्चे तेल की कीमतों में तंग आपूर्ति के डर से लगभग 35-40 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।


Share This News