IMG 20220202 004525 80 मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, नई दिल्ली। मौसम विज्ञान विभाग ने राजस्थान को लेकर अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार, आज से पश्चिमी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में हीट वेव का प्रकोप शुरू होने जा रहा है। इसके आने वाले दिनों में धीरे-धीरे पूर्व की ओर बढ़ने की संभावना है। जयपुर में  27 मार्च को न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहेगा। जोधपुर, बीकानेर, जैसलमेर आदि जिलों में भी तापमान बढ़ेगा। इसके अलावा गुजरात में भी लू चलने का अनुमान है. अहमदाबाद में मिनिमम टेम्प्रेचर 22 डिग्री सेल्सियस और मैक्सिमम टेम्प्रेचर 42 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।


Share This News