IMG 20220110 191428 2 सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत, अन्य घायल Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में एक सड़क हादसे में मां व बेटी की मौत हो गई है। हादसा पूगल के 14 आरडी में हुआ । एएसआई रामदेव के अनुसार घटना सुबह साढ़े बजे की है। इदरीश अपनी पत्नी, बच्ची व परिवार की दो अन्य महिलाओं को मोटरसाइकिल पर बिठाकर खेत ले जा रहा था। इसी दौरान अज्ञात कारणों से हादसा हुआ। एक बाइक पर 5 सवार थे। हादसा इतना भयंकर था कि 30 पठाणी व उसकी पुत्री 4 वर्षीय जुबेदा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इदरीश का एक पैर कटकर अलग हो गया। इदरीश व अन्य दो महिलाओं का इलाज पीबीएम के ट्रोमा सेंटर में चल रहा है। इस बारे में मारवाड़ जन सेवा समिति के रमेश व्यास के अनुसार इदरीश का एक पैर कटा हुआ है। दूसरा पैर भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। उसकी हालत गंभीर है। वहीं दोनों महिलाओं की हालत भी गंभीर‌ बताई जा है। घायलों की सेवा हेतु मारवाड़ जन सेवा समिति व जीवनदायिनी ब्लड सेवा समिति के कार्यकर्ता मौजूद हैं।


Share This News