IMG 20220323 131704 बीकानेर में यहां लगी आग Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में गंगाशहर थाना क्षेत्र में एक गोदाम में लगी आग से अफरा तफरी मच गई। जानकारी मिली है कि नोखा रोड स्थित एक गोदाम में अचानक धुआ निकलने से लोग जमा हो गए। इसकी जानकारी तुरंत गोदाम संचालक को दी गई। लोगों ने अपने स्तर पर ही आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। भीड़ गोदाम के सामने जमा हो गई और उपस्थित लोगों ने गोदाम के कांच के गेट को तोड़ना शुरू कर दिया। बच्चों की पहनने वाले डाईपर व सेनेटरी पैड का समान गोदाम में रखा था जिसमें रखे कार्टून जलकर खाक हो गए। हालांकि लोगों ने गोदाम के एक साइड से कई कॉटूनो को सुरक्षित बाहर भी निकाल लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद गंगाशहर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई और आग लगे क्षेत्र से लोगों को तितर-बितर किया। समाचार लिखे जाने तक आग पर काबू पा लिया गया था। अभी तक इस बात का पता नहीं चल पाया है कि गोदाम में कितना सामान था और कितना नुकसान हुआ है।


Share This News