ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220202 004525 22 चुनाव : 5 राज्यों में 4 में बीजेपी को बढ़त Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। चुनाव को लेकर लोगों में उत्सुकता बनी हुई है। 5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में से 4 में बीजेपी की बढ़त है। उत्तर प्रदेश में शुरुआती रुझानों में बीजेपी आगे चल रही है। 403 में से 400 सीटों के रुझान सामने आ गए हैं। इन रुझानों में बीजेपी 300 के आंकड़े को छूने जा रही है। जबकि समाजवादी पार्टी ने भी 100 का आंकड़ा छू लिया है। 

पंजाब की बात करें तो यहां कुल 117 सीटों में से आम आदमी पार्टी ने 90 सीटों का आंकड़ा पार कर लिया है। सत्तारूढ़ कांग्रेस के लिए पंजाब में सरकार वापसी काफी मुश्किल हो गई है। क्योंकि अभी तक कांग्रेस काफी पीछे छूट गई है। पंजाब में सोनू सूद की बहन मालविका भी पीछे चल रही है।

गोवा 40 सीटों वाली गोवा विधानसभा में भी बीजेपी सरकार बनाने की तरफ आगे बढ़ रही है। गोवा में बीजेपी ने करीब 20 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। कांग्रेस गठबंधन ने 13 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। खास बात है कि यहां शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी का खाता भी नहीं खुल पाया है।

उत्तराखंड में सामने आए शुरुआती रुझानों में बीजेपी ने 42 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। कांग्रेस 24 सीटों पर आगे चल रही है। आम आदमी पार्टी पूरी तरह पीछे छूट गई है। शुरुआती रुझानों में अभी तक आम आदमी पार्टी खाता भी नहीं खोल पाई है। 


Share This News