ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20220310 21171115 भाजपा की जीत का जश्न* फुटबाल में दिखाया दमखम** लक्ष्मीनाथजी मंदिर में फागोत्सव शुरू Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। भारतीय जनता पार्टी की चार राज्यों में ऐतिहासिक जीत पर बीकानेर भारतीय जनता पार्टी परिवार महिला मोर्चा ने धूमधाम से होली खेली इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा शहर जिला अध्यक्ष सुमन जी छाजेड़ और भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह जी महामंत्री मोहन जी सुराणा भाजपा नेता अनिल शुक्ला जिला मंत्री अरुण जैन महामंत्री महिला मोर्चा सरिता नाहटा उपाध्यक्ष उपासना जैन उपाध्यक्ष भारती अरोड़ा रानी बाजार मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा शशि नैय्यर गंगा शहर मंडल अध्यक्ष भानु आनंद जूनागढ़ मंडल अध्यक्ष आशा शर्मा महिला मोर्चा महामंत्री इंदिरा व्यास जस्सूसर गेट मंडल अध्यक्ष भगवती स्वामी रानी बाजार मंडल महिला मोर्चा संतोष शर्मा सरोज भाटी पुष्पा कंवर मुस्कान शर्मा जिला मंत्री प्रोमिला गौतम पार्षद सुधा अचार्य पुरवा चांडक संगीता शेखावत  भाजपा परिवार नए पटाखे चलाएं ढोल नताशा पर डांस किया इस अवसर पर जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा सुमन छाजेड़ जी ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक जीत है इस जीत का श्रेय सभी कार्यकर्ताओं को और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को दिया।

16469302250494245701733695225623 भाजपा की जीत का जश्न* फुटबाल में दिखाया दमखम** लक्ष्मीनाथजी मंदिर में फागोत्सव शुरू Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

नोहर ने फाइनल में बनाई जगह,जोधपुर को दी मात
Thar पोस्ट बीकानेर। 28 वें राज्य स्तरीय मास्टर बच्ची गोल्ड कप फुटबाल प्रतियोगिता में सोमवार को पहला सेमीफाइनल मैच खेला गया। स्थानीय पुष्करणा स्टेडियम में नोहर फुटबाल क्लब और यूथ स्पोटर्स क्लब जोधपुर के मध्य खेले गये मैच में नोहर ने जोधपुर को 2-1 से मात दी। पहले ही हॉफ से संघर्षपूर्ण मैच में दोनों ही टीमों ने एक दूसरे पर एक के बाद एक जबाबी हमले किये। हालांकि दोनों ही टीमों को कई कॉर्नर भी मिले। लेकिन वे गोल में तब्दील नहीं कर पाएं। मैच के 33 वें मिनट में जोधपुर के प्रियांशु के पास पर करण ने डी में प्रवेश कर शानदार गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। मध्यान्तर के बाद नोहर ने आक्रमण जारी रखते हुए 46 वें मिनट में मूव बनाया और युसुफ ने शानदार शॉट लगाकर गेंद को गोलपोस्ट का रास्ता दिखाया। इस प्रकार स्कोर 1-1 की बराबरी पर आ गया। फाइनल में जगह बनाने के लिये दोनों ही टीमों ने आक्रमण जारी रखा। मैच के अंतिम क्षणों में नोहर टीम ने विक्रम ने गोल कर टीम को फाइनल की राह दिखाई। सचिव भरत पुरोहित ने बताया कि मैच का हीरो जोधपुर का करण रहा। जबकि मदनगोपाल धोबी को वरिष्ठ खिलाड़ी के रूप में सम्मानित किया गया।

img 20220310 wa03539149821775826424913 भाजपा की जीत का जश्न* फुटबाल में दिखाया दमखम** लक्ष्मीनाथजी मंदिर में फागोत्सव शुरू Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Thar पोस्ट, न्यूज। नगरसेठ लक्ष्मीनाथजी मंदिर में गुरुवार रात 9 बजे से फाग उत्सव की शुरुआत हुई। मंदिर के मुन्ना महाराज ने बताया कि सुबह 10 बजे तथा रात 9 बजे फागोत्सव में ठाकुरजी को फूलों से होली खेलाई जाएगी।


Share This News