ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20220308 195957 ए.सी.बी की कार्रवाई, सहायक प्रशासनिक अधिकारी गिरफ्तार Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर बांसवाड़ा इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये रघुवीर सिंह भाटी, रीडर (सहायक प्रशासनिक अधिकारी) कार्यालय उपखण्ड अधिकारी- पुष्कर, जिला अजमेर को परिवादी से 36 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि ए.सी.बी. की अजमेर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसके द्वारा दर्ज करवाये गये राजस्व वाद में स्टे दिलवाने की एवज में रघुवीर सिंह भाटी, रीडर (सहायक प्रशासनिक अधिकारी) कार्यालय उपखण्ड अधिकारी- पुष्कर, जिला अजमेर द्वारा आर.ए.एस. – सुखाराम एस. डी. एम. – पुष्कर के लिये 50 हजार रूपये रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है।जिस पर एसीबी की अजमेर इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतनाम सिंह के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज उनकी टीम के साथ ट्रेप कार्यवाही करते हुये रघुवीर सिंह भाटी पुत्र नाथू सिंह भाटी निवासी 15ए, न्यू गीता कॉलोनी, फॉय सागर रोड़, अजमेर हाल रीडर (सहायक प्रशासनिक अधिकारी) कार्यालय उपखण्ड अधिकारी – पुष्कर, जिला अजमेर को परिवादी से 36 हजार रूपये की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक दिनेश एम.एन. के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।


Share This News