ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20220306 WA0173 केडी होम डिलेवरी सर्विस के ऑफिशियल एप की लॉचिंग Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar post, न्यूज । केडी होम डिलेवरी सर्विस के ऑफिशियल एप की लॉचिंगआज जेएनवीसी स्थित अग्रवाल भवन में अतिथि डॉ हरप्रीत सिंह,व्यवसायी अशोक धारणिया व समाजसेवी रवि सोनी ने किया। इस मौके पर अतिथियों ने कहा कि इस भागमभाग की जिन्दगी में होम डिलेवरी की इस तरह की विश्वसीय सेवा से न केवल ग्राहकों का काम आसान हो गया है। बल्कि लोगों को मिलने वाली त्वरित सुविधा से समय की बचत भी हो रही है। उपस्थित लोगों ने अपने अनुभवों को शेयर करते हुए केडी होम डिलेवरी सर्विस की टीम की सराहना की। साथ ही कोरोना काल के दौरान किये गये कार्यों व सर्विस को भी बेहतरीन बताया। कंपनी के सीईओ नितेश गोयल ने कहा कि जल्द ही यह सर्विस बीकानेर के अलावा अन्य शहरों में शुरू की जाएगी। गोयल ने बताया कि एप के जरिये ग्राहक की ओर से ट्रोल फ्री नंबर फोन के आधे घंटे में सामान पहुंचाने की व्यवस्था है। नितेश का यह दावा है कि यह इंडिया की पहली ऐसी मोबाइल ऐप होगी,जो कि सिर्फ तीन आसान क्लिक करने से ही आपके ऑर्डर को बुक कर देगी। वर्तमान में बीकानेर शहर के करीब 480 दुकानदार इस सर्विस का फायदा उठा रहे है। हमारा उद्देश्य है की निकट भविष्य में ही बीकानेर शहर के करीब 3000 दुकानदारों को हमारी सर्विस के साथ जोड़ा जाएगा। इनमें सभी प्रकार की सब्जियां,दवाईयां,ग्रोसरी,खाद्य सामग्री,कोल्ड ड्रिग्स,ज्यूस,स्टेशनरी,लाइफ स्टाइल से संबंधित सामान की होम डिलेवरी की जाती है। इसमें ग्राहक की ओर से किसी दुकान विशेष में की गई शांपिग से लेकर किसी प्रकार के पार्सल की डिलेवरी शामिल है।गोयल ने बताया कि एप के जरिये उनकी कंपनी अनेक प्रकार के प्रोडेक्टस की होम डिलेवरी करती है। बिना कमीशन के टू व्हीलर डिलेवरी टीम के माध्यम से शॉपिग व पार्सल को ग्राहक के घर व दुकान तक पहुंचाया जाता है।


Share This News