ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20211108 101650 1 कोटगेट के पास चोरों ने दिखाए हाथ, शटर भी तोड़ा Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर। अज्ञात चोर बुधवार की रात कोटगेट रेलवे क्रॉसिंग के पास किराने की एक दुकान का शट्टर तोड़ कर सैंधमारी कर गये। हैरानी की बात तो यह है कि कोटगेट पर पुलिस का फिक्स पिकेट है और करीब डेढ सौ मीटर के दायरे में कोटगेट थाना है। इसके बावजूद दुस्साहसी चोर किराने की दुकान में सैंधमारी कर करीब दो लाख रूपये के नोटों की माला और गल्ले में रखी नगदी समेट ले गये। गुरूवार की सुबह दुकानदार धमेन्द्र अग्रवाल जब अपनी दुकान खोलने पहुंचा तो टूटा हुआ शट्टर देख कर उसके होश उड़ गये। इसकी सूचना मिलने के बाद कोटगेट थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की। चोरी की इस घटना का पता चलने पर कोटगेट के दुकानदारों हडक़ंप सा मच गया। दुकानदारों ने पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि कहा कि कोटगेट इलाके की दुकानों पहले भी कई बार चोरिया हो चुकी है लेकिन पुलिस गंभीरता से नहीं लेती। कोटगेट शहर का ऐसा क्षेत्र है जहां चारों प्रहर पुलिस कर्मी तैनात रहते हैं इसके बावजूद रात को हुई चोरी की वारदात से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे है। बीते साल भी कोटगेट इलाके में अज्ञात लोग ठाकुरजी के मंदिर से जेवरात चोरी कर ले गये थे,इसके अलावा एक किराना की दुकान में भी लाखो की चोरी हुई थी। कोटगेट के पास सट्टा बाजार की एक दुकान में हुई चोरी की वारदात में अज्ञात सैंधमारी कर गल्ले में करीब 70 हजार और नोटों की मालाएं उड़ा ले गये थे।


Share This News