ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20220131 225649 यूक्रेन में बीकानेर की बेटियों ने जीती जिंदगी की जंग, बीकानेर पहुंचकर बताए युद्ध के हालात Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर। यूक्रेन में किस तरह लोगों को संघर्ष करना पड़ रहा है। बीकानेर की बेटियों ने युद्ध का मंजर देखा है। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में जान बचाकर बीकानेर की दो बेटियां बुधवार को बीकानेर पहुंच गई। इन्हीं में एक शिवांगी शर्मा दिल्ली फ्लाइट से बीकानेर आई। शिवांगी बताती है कि पोलैंड के रास्ते भारत आने से पहले उसे पानी पीकर दिन गुजारना पड़ा। वहीं, कई किलोमीटर पैदल चलकर रेलवे स्टेशन तक आए। यूक्रेन में इन दिनों अफरा तफरी है। वो खुश है कि केंद्र और राज्य सरकार की सहायता से वो बीकानेर आ गई है। शिवांगी ने बताया कि युक्रेन पूर्वी इलाके पर हमला हुआ है, वहीं पर खतरा है। खार्किव और कीव ईस्ट साइड में ही है। वहीं, लवीन और तड़ोपे जैसे एरिया में कोई हमला नहीं है। लोग बंकर में छिपे हुए हैं। बार बार सायरन बजता है। लोग घरों की लाइट्स नहीं जला पा रहे। बाहर नहीं निकल पा रहे। हमारा निकलना आसान था, इसलिए आ गए। हालात लगातार बिगड़ रहे है। हालांकि हमें भी कई किलोमीटर पैदल चलना पड़ा। शिवांगी बताती है कि इंडियन एम्बेसी सभी का सहयोग कर रही है। दरअसल, जिन एरिया में ज्यादा समस्या है, वहां एंबेसी के लोग भी नहीं पहुंच पा रहे हैं। पोलेैंड पहुंचने के बाद तो कोई दिक्कत ही नहीं है। वहां भारतीय एंबेसी के अधिकारी तैयार खड़े हैं। हमें सभी सुविधाएं दी गई। भारत पहुंचने के साथ ही राजस्थान सरकार के अधिकारी मिल गए।
यह भी एक बड़ा कारण
शिवांगी का कहना है कि भारत में मेडिकल कॉलेज की फीस एक करोड़ रुपए तक है। ऐसे में अच्छे मार्क्स लेकर भी एडमिशन नहीं पाने वाले स्टूडेंट्स के लिए विदेश ही विकल्प है। यूक्रेन में पढ़ाई पच्चीस लाख रुपए तक में हो जाती है, जबकि भारत में चार गुना रुपए लग रहे हैं।
वर्णिका भी पहुंची घर
यूक्रेन से आयी भारतीय छात्रा एमबीबीएस तीसरे वर्ष की छात्रा वर्णिका कालरा भी बीकानेर आ गई है। जयनारायण व्यास कॉलोनी निवासी तुलसीराम कालरा की बेटी वर्णिका ने बताया कि जब से यूक्रेन और रूस का युद्ध प्रारंभ हुआ है। तभी से सब परेशान थे। भारतीय एंबेसी के सहयोग से वो बीकानेर तक पहुंच सके। वर्णिका के बीकानेर पहुंचने पर घर पर उसका स्वागत किया गया।

img 20220302 wa01503981668207711288584 यूक्रेन में बीकानेर की बेटियों ने जीती जिंदगी की जंग, बीकानेर पहुंचकर बताए युद्ध के हालात Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
img 20220302 wa01291310181390693680220 यूक्रेन में बीकानेर की बेटियों ने जीती जिंदगी की जंग, बीकानेर पहुंचकर बताए युद्ध के हालात Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Share This News