IMG 20210920 005005 तो चेहरा स्वत: ही साफ होगा- श्री ज्ञानचंद्र जी म.सा. Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर जैनाचार्य श्री ज्ञानचंद्र जी म.सा. ने शनिवार को औधोगिक क्षेत्र, रानी बाज़ार में गोयल भवन में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े महानुभावों को संबोधित करते हुए कहा कि- इंसान बाहरी चेहरा साफ रखता है, जिस पर दुनियां की नजर है ।परन्तु भीतर के चेहरे को साफ नहीं रखता है, जिस पर कि ऊपर वालों की नजर होती है । उन्होंने कहा कि भीतर साफ होगा तो चेहरा स्वत: ही साफ होगा । जैनाचार्य ने मनुष्य के गुस्से पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि मन में क्रोध है तो आंखें लाल हो जाएगी ।मन में घमंड है तो कंधे और चेहरे पर तनाव आएगा । मन प्रसन्न है तो चेहरे पर मुस्कुराहट होगी । मन ठीक तो सब ठीक ।उन्होंने कहा कि कुछ पलों की मुस्कुराहट से अच्छी फोटो बना सकता है जिसे देखकर आप भी प्रसन्न हो जाते हैं तो फिर सदैव मुस्कुराइए ।रामराज्य पर बोलते हुए आचार्य श्री ने कहा- रामराज्य से हजारों गुणां अधिक सुविधाएं इस समय है, पर, परस्पर सहयोग की भावना न होने से सुख नहीं, दुख ही बढ़ रहा है ।अंदर से खुशबू पैदा करना है तो जन कल्याण के कार्य निस्वार्थ भाव से करते जाइये ।
धर्म पर बोलते हुए आचार्य जी ने कहा- धर्म केवल धर्म है ।धर्म के आगे जो श्वेतांबर, दिगंबर, मूर्तिपूजक, तेरापंथी,स्थानकवासी लगाए गए हैं वो बाद में लगे हैं ।जो दिगंबर धर्म,श्वेतांबर धर्म, तेरापंथी धर्म, स्थानकवासी धर्म इस तरह अपनाता है,वो महावीर तक नहीं पहुंच सकता,वो महाराज तक पहुंचकर ही अटक जाएगा ।
उसकी मोक्ष नहीं हो सकती है।
धर्म को धर्म के रूप में अपनाओगे तभी महावीर को पाओगे, धर्म का असली आनंद मिलेगा ।
संतों की सेवा जब संप्रदाय से उठकर की जाती है तो वो भाग्य बदल देती है ।
जिंदगी सब चाहते हैं, मौत कोई नहीं ।
यह शाश्वत सत्य है कि मृत्यु से बच कोई नहीं सकता ।मृत्यु तक हंसते-हंसते जीते रहे तभी जीवन की सफलता है ।आज की सभा को संघ संरक्षक श्री जयचंदलाल जी सुखानी ने संबोधित किया ।डॉक्टर नरेश गोयल ने सभी का आभार माना ।बालरत्न गौतम-सिद्धार्थ ने भक्ति गीत रखा । महिलारत्न पिंकी जी बरखा जी दिल्ली ने गुरु भक्ति प्रस्तुत की ।दिल्ली, उदयपुर, मुंबई, जयपुर, आदि विभिन्न क्षेत्रों से भक्त पहुंचे हुए थे ।
प्रवचन पश्चात धर्मवीर श्री पोकरमल जी जैन के परिवार की तरफ से सभी के अल्पाहार की व्यवस्था की गई थी ।आज अध्यक्ष डॉक्टर श्री नरेश जी गोयल का जन्मदिन भी है उनकी भक्ति का कमाल था कि आचार्य प्रवर का सानिध्य मिला ।आज शाम को आचार्य प्रवर भीनासर नवकार भवन पधारेंगे।27 फरवरी रविवार को अरिहंत भवन में प्रवेश की संभावना है ।


Share This News