ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20220223 WA0186 सनातनी गाय , गोचर के लिए प्राण देने हेतु हमेशा तैयार रहे- श्रीछैल बिहारी जी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar post, बीकानेर । पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी द्वारा राज्य सरकार के द्वारा गांचर , ओरण के कब्जाधारियों को पट्टे जारी करने के निर्णय के खिलाफ बेमियादी धरना 42 वें दिन भी जारी रहा । आज धरना स्थल पर उपस्थित सैकड़ों गौ भक्तों ने विधान सभा परिसर में देह त्याग करने अपने हाथ खड़े कर इस कार्य के लिए अपने आप को प्रस्तुत किया । उल्लेखनीय है कि भाटी ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में एक गौ भक्त द्वारा विधान सभा परिसर में इस निर्णय के खिलाफ देह त्याग करने की बात कही थी । भाटी के इस पत्र की चर्चा दिनभर धरना स्थल पर होती रही इसी दौरान एक गौ भक्त ने खड़े होकर जयपुर स्थित विधान सभा परिसर में देह त्याग के लिए अपने आप को प्रस्तुत किया ।भाटी के प्रवक्ता सुनील बांठिया ने बताया मंजूदेवी – शिवशंकर किराडू दम्पति ने कथा की पूजा का दायित्व निभाया ।
इस अवसर पर गौ कथा करते हुए बालसंत श्रीछैल बिहारी ने कहा कि गाय के ग्रास को हड़पने वाले को पिशाच योनी मिलती हैं । इसलिए वैदिक सनातन संस्कृति ने सर्वश्रेष्ठ अनुष्ठान गोचर संरक्षण व गौ की सेवा को बताया गया है । प्रत्येक जीव गाय की सेवा करे एवं गीता का अनुसरण करें । बालसंत ने कहा सनातन संस्कृति में पंचगव्य हमारे समस्त मांगलिक कार्यों में काम आते हैं और ये सभी गौ माता से जुड़े हुए है यदि हम गौ संवर्धन का ख्याल नहीं रखेंगे व गोचर के प्रति नहीं चेते तो सम्पूर्ण मानवता विनाश की ओर चली जायेगी । धरती पर जब तक गाय है तभी तक सनातन संस्कृति का बोलबाला है । गाय के लिए प्राण देने के लिए प्रत्येक धर्म परावण मानव को आगे आना चाहिए व इसके लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए ।

बीकानेर जिले के बाहर से आये गौभक्तों का अभिनन्दन अंशुमान सिंह भाटी युवा नेता , देवकिशन चांडक समाजसेवी , ब्रजरतन किराडू ने किया ।आज धरना स्थल पर मुख्य रूप से राधेश्याम राठी अध्यक्ष गौपाल गौ जनहित संस्थान , सुरेन्द्र तोषनीवाल , पूर्व पार्षद परमानन्द ओझा , गोपीकिशन गहलोत , हरीराम भादू माणकासर , हड़मान नाई चानी , गंगाराम सुथार राजासर भाटियान , सतपाल नायक , जवानाराम नायक , हरिसिंह भाटी नोखड़ा , अशोक कुमार छींपा नोखा , रामेश्वर सुधार , कैलाश उपाध्याय देशनोक सहित सैकड़ों लोग के अलावा शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों से पुरूष व महिलओं के जत्थे भाटी को समर्थन देने पहुंचे ।


Share This News