IMG 20220202 004525 32 कोरोना की शाम की रिपोर्ट Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर। जिले में कोरोना पीडितों का मिलना जारी है। शाम की रिपोर्ट में 11 पॉजिटिव आये हैं।

रोज एवं गार्डन प्रतियोगिता के आवेदन का अंतिम दिन गुरुवार को
रोज एवं गार्डन प्रतियोगिता प्रदर्शनी में भागीदारी के लिए गुरुवार तक आवेदन किए जा सकेंगे। प्रतियोगिता 26 फरवरी को शार्दूल क्लब मैदान में आयोजित होगी।अतिरिक्त संभागीय आयुक्त ए.एच.गौरी ने बताया कि 6 श्रेणियों में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता के लिए गुरुवार तक आवेदन किए जा सकेंगे। आवेदन पत्र जिला प्रशासन की वेबसाईट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डोट बीकानेर डोट राजस्थान डोट इन पर उपलब्ध है तथा भरे हुए आवेदन वाट्सएप्प नम्बर 0151-2202158 पर अपलोड करने होंगे। सभी श्रेणियों में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को नकद राशि तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएगें।

न्यायिक एवं विधि प्रतियोगी परीक्षाओं की संभाग स्तरीय निशुल्क कोचिंग गुरुवार से
बीकानेर। न्यायिक एवं विधि प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए संभाग स्तरीय निशुल्क कोचिंग का शुभारंभ गुरुवार को दोपहर 4 बजे ज्ञान विधि पीजी महाविद्यालय में होगा।
निशुल्क कक्षाओं का आयोजन संभाग प्रशासन, बार एसोसिएशन तथा ज्ञान विधि महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। परीक्षार्थियों को नोडल अधिकारी एडवोकेट धनराज सोनी द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि संभागीय आयुक्त नीरज के पवन की पहल पर यह कोचिंग प्रारंभ की जा रही है।


Share This News