IMG 20220221 WA0155 इन मेडिकल स्टोरों पर गिरी गाज* ऊर्जा मंत्री ने सुनी समस्याएं ** बाल श्रम करवाने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर, 21 फरवरी। जांच के दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर 3 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलम्बित कर दिए गए हैं। औषधि अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक सुभाषचंद्र मुटनेजा ने बताया कि खाजूवाला स्थित सिमरन मेडिकल स्टोर का अनुज्ञापत्र 22 से 26 फरवरी (5 दिन) तथा पीपेरा, लूणकरणसर स्थित श्री गुरुनानक मेडिकल स्टोर का अनुज्ञापत्र 22 से 28 फरवरी (7 दिन) के लिए निलंबित कर दिया गया है।मुटनेजा ने बताया कि उदयरामसर स्थित श्री बजरंग मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर का अनुज्ञापत्र 22 फरवरी से 1 मार्च तक (8 दिन) के लिए निलम्बित किया गया है।

श्रीकोलायत में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में स्थापित हुए नए आयाम
Thar पोस्ट बीकानेर, 21 फरवरी। ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में श्रीकोलायत में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित हुए हैं। इस अवधि में विधानसभा क्षेत्र में चार महाविद्यालय खोले गए हैं। इन महाविद्यालयों में नए संकाय भी प्रारम्भ किए गए हैं।
भाटी ने सोमवार को व्यास कॉलोनी स्थित अपने आवास पर आमजन से मुलाकात के दौरान यह बात कही। उन्होंने बताया कि श्रीकोलायत, हदां, बज्जू और देशनोक के नए महाविद्यालय खोले गए हैं। श्रीकोलायत महाविद्यालय में कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय, हदां में कला एवं विज्ञान, देशनोक में वाणिज्य और बज्जू में विज्ञान संकाय स्वीकृत करवाए गए हैं। इसी प्रकार बज्जू और श्रीकोलायत के कॉलेज भवन निर्माण के लिए छह-छह करोड़ रुपये स्वीकृत करवाए गए हैं।
ऊर्जा मंत्री ने बताया कि श्रीकोलायत के महाविद्यालय को स्नातकोत्तर के रूप में क्रमोन्नत किया गया है। देषनोक महाविद्यालय के भवन निर्माण के लिए 5 एकड़ भूमि का निःशुल्क आवंटन करवाया गया है। इसी प्रकार श्रीकोलायत के महाविद्यालय में विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय भवन निर्माण के लिए 3 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इस दौरान विकास कार्यों के लिए स्थानीय नागरिकों ने मंत्री भाटी का आभार जताया।ऊर्जा मंत्री ने आमजन की समस्याएं भी सुनी और इनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए संवेदनशील हैं। राज्य सरकार द्वारा विभिन्न स्तर पर नियमित जनसुनवाई की जाती हैं तथा उच्च स्तर पर इनकी समीक्षा भी होती है।

बाल श्रम करवाने वालों के खिलाफ हो कार्यवाही
Thar बीकानेर, 21 फरवरी। बाल श्रम उन्मूलन के लिए सोमवार को गजनेर रोड स्थित इकाइयों एवं नियोजन स्थलों का औचक निरीक्षण किया गया। संयुक्त श्रम आयुक्त एवं परियोजना निदेशक एनसीएलपी शिवदयाल सोलंकी के निर्देशन में विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के प्रबंधकों व नियोजकों को बाल श्रम उन्मूलन संबंधी कानून प्रावधानों का कठोरता से पालन करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने निर्देश दिए कि बाल श्रमिक नियोजित करने वाले नियोजक की शिकायत सक्षम प्राधिकारीयों को तत्काल रूप से की जाए। इस दौरान नियोजकों से बाल श्रमिक नियोजित न करने के लिए वचन पत्र भी भरवाए गए। संयुक्त श्रम आयुक्त ने कहा कि श्रम विभाग एवं एनसीएलपी द्वारा बाल श्रम उन्मूलन के लिए लगातार निरीक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। इस दौरान एनसीएलपी के कार्यक्रम प्रबंधक मनोज कुमार भी मौजूद रहे।


Share This News