ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20220127 093322 20 कोरोना ने बदला स्वरूप, नया वैरिएंट तेज़ी से फैलेगा ! Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, नई दिल्ली। कोरोना का खतरा अभी टला नही है। अब ओमिक्रॉन और डेल्टा वैरिएंट के मिलने से नए वैरिएंट का खतरा दिखने लगा है। यह मिक्स वैरिएंट तेज़ी से फैलेगा। ब्रिटेन में डेल्टाक्राॅन वैरिएंट का पहला मामला सामने आया है। इसके पहले साइप्रस में डेल्टाक्राॅन वैरिएंट का पता चला था। उस समय साइप्रस यूनिवर्सिटी में जैव प्रौद्योगिकी और मॉलिक्यूलर बायोलॉजी की प्रयोगशाला के प्रमुख डॉ. लियोन्डियोस कोस्ट्रिक्स ने डेल्टाक्रॉन को खोजा था। दावा किया गया था कि यह हाइब्रिड वैरिएंट बेहद संक्रामक ओमिक्रॉन का स्थान ले सकता है।डेल्टाक्राॅन को ओमिक्रॉन और डेल्टा का हाइब्रिड वैरिएंट बताया जा रहा है। कोरोना संक्रमित मरीज जब डेल्टा और ओमिक्रॉन दोनों वैरिएंट प्रभावित होते हैं तो उसे डेल्टाक्राॅन वैरिएंट से संक्रमित माना जा सकता है। इस वैरिएंट के बारे में यूके हेल्थ सिक्योरिटी एजेंसी की साप्ताहिक वैरिएंट सर्विलांस रिपोर्ट में बताया गया कि नए वैरिएंट से जुड़े रोगों की गंभीरता और वैक्सीन का प्रभाव पता नहीं चल सका है। लेकिन इसके प्रभाव पर गहनता से अध्ययन जारी है।


Share This News