ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20211103 181707 4 15 साल की किशोरी ने बेटी को जन्म Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, राजस्थान के राजसमंद में रेप पीड़िता 15 साल की किशोरी ने बेटी को जन्म दिया। नाबालिग से 9 महीने पहले किशोर ने रेप किया था। डर के मारे पीड़िता ने किसी को नहीं बताया था। दो माह पहले उसके पेट में दर्द हुआ और डॉक्टरों के पास ने गए तो पता चला वह प्रेग्नेंट है। पीड़िता के मां नहीं है और पिता मजदूरी करते हैं।दो दिन पहले किशोरी को प्रसव पीड़ा हुई। उसने RK हॉस्पिटल में नॉर्मल डिलीवरी में बच्ची को जन्म दिया। बाल कल्याण समिति अध्यक्ष कोमल पालीवाल, PMO डॉ. ललित पुरोहित डॉ. मंजू पुरोहित और डॉ. राठौड़ ने नाबालिग के स्वास्थ्य की जानकारी ली। नाबालिग के इलाज और अन्य सुविधाओं के लिए डॉ. पुरोहित ने अलग से व्यवस्था करवाई।
जिला बाल कल्याण समिति ने जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना से बात की।किशोरी के बारे में जानकारी दी और विशेष राहत व सहायता दिए जाने के लिए कहा है। जिला बाल कल्याण समिति ने इस मामले में विशेष रूप से संज्ञान लिया है। किशोरी के मां बनने की सूचना बाल आयोग को भी दी जा रही है। चाइल्ड लाइन राजसमंद व सपोर्ट पर्सन के जरिए रिपोर्ट जिला बाल कल्याण समिति को दी जा रही है। जिससे बालिका व उसकी बेटी के हितों के लिए बेहतर काम किया जा सके।


Share This News