ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20220210 WA0166 सरकारी कार्यालयों में लगेगी संविधान की उद्देशिका, यहाँ हुई शुरुआत Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

संभागीय आयुक्त कार्यालय से हुई शुरुआत
Thar पोस्ट,बीकानेर,10 फरवरी। संभाग के सभी सरकारी कार्यालयों, स्कूलों, महाविद्यालयो में भारत के संविधान की उद्देशिका लगाई जाएगी। संभागीय आयुक्त डॉ.नीरज के. पवन ने गुरुवार को संभागीय आयुक्त कार्यालय में इस अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि भारत का संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है। इसमें हर धर्म, जाति, वर्ग के लोगों को अपने विश्वासों के अनुसार रहने तथा विकास करने का अधिकार प्राप्त है। संभागीय आयुक्त ने कहा कि संभाग के चारों जिलों के प्रत्येक सरकारी कार्यालय एवं अन्य संस्थानों में संविधान की उद्देशिका लगाई जाए, जिससे आमजन में संविधान के प्रति निष्ठा की भावना जागृत हो। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक सरकारी कार्यालय में संविधान की प्रस्तावना लगे, इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी कार्यालयाध्यक्ष की होगी। इस दौरान अतिरिक्त संभागीय आयुक्त ए.एच.गौरी मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि गत दिनों आयोजित संभाग स्तरीय बैठक में डॉ. पवन ने इस सम्बन्ध में निर्देश दिए थे।


Share This News