ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20220107 105347 4 कोरोना की शाम की रिपोर्ट जारी * ना करेंगे और ना करने देंगे के साथ शुरू होगा अभियान- नशे का अवैध कारोबार की शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर, 9 फरवरी। संभाग के सभी जिलों में नशा मुक्ति अभियान (मिशन अगेंस्ट नारकोटिक्स सब्सटेंस एब्यूज)14 फरवरी से चलाया जाएगा। इसका संभाग स्तरीय कार्यक्रम राजकीय डूंगर महाविद्यालय के प्रताप सभागार में सोमवार को प्रातः 11 से आयोजित होगा। संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन ने बताया कि ‘ना करेंगे, ना करने देंगे’ के संकल्प के साथ प्रारंभ होने वाले अभियान के तहत नशा मुक्ति से संबंधित शपथ दिलाई जाएगी तथा आमजन को नशे के दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक किया जाएगा। अभियान का पहला चरण 23 मार्च तक चलेगा। इस दौरान संभाग भर में जागरूकता की सघन गतिविधियां आयोजित होंगी। अतिरिक्त संभागीय आयुक्त एएच गौरी ने बताया कि अभियान के लिए संभाग स्तरीय हेल्पलाइन प्रारंभ की गई है। इसके दूरभाष नंबर 0151-2226042 हैं। उन्होंने बताया कि नशे का अवैध कारोबार करने वाले की जानकारी इस हेल्पलाइन पर कार्यालय समय के दौरान दी जा सकती है। साथ ही नशा छोड़ने का इच्छुक व्यक्ति भी इस हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं, जिससे आवश्यक चिकीत्सकीय परामर्श और मार्गदर्शन उपलब्ध करवाया जा सके। उन्होंने बताया कि इस प्रकार की सूचनाओं को पूर्णतया गोपनीय रखा जाएगा।


Share This News