ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20220126 224526 पाकिस्तान के पर्यटक 75 साल में पहली बार इस उड़ान से भारत आएंगे Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, नई दिल्ली। भारत के पडौसी दुश्मन देश पाकिस्तान के पर्यटक 75 साल में पहली बार पाकिस्तान एयरलाइंस इंटरनेशनल (पीआईए) की एक विशेष चार्टर्ड उड़ान से भारत आएंगे। यह खबर चर्चा में बनी हुई है। पाकिस्तान हिंदू परिषद के संरक्षक और सत्ताधारी इमरान खान की पार्टी के हिंदू सांसद डॉ. रमेश कुमार वंकवानी ने बताया कि वे 29 जनवरी को भारत आने वाले पाकिस्तानी मुसाफिरों के एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। पाकिस्तानी सैलानी तीर्थयात्री तीन दिनों के लिए भारत में दरगाह निजामुद्दीन औलिया दिल्ली, दरगाह ख्वाजा गरीब नवाज अजमेर शरीफ और मुगल शासन के महान स्मारक ताजमहल आगरा का दौरा करेंगे। धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए डॉ. रमेश कुमार ने बताया कि अगले महीने 20 फरवरी को दिल्ली से पेशावर के लिए एयर इंडिया की फ्लाइट संचालित की जाएगी ताकि भारतीय यात्रियों को रमहंस जी महाराज की समाधि और टेरी मंदिर जाने का मौका मिलेगा। पर्यटन विकास खासकर धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में इसे सरहनीय प्रयास बताया जा रहा है।


Share This News