ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20220112 WA0208 घरेलू गैस के फाइबर निर्मित नए सिलेंडर लॉन्च Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

5 और 10 किलोग्राम वजन में उपलब्ध होंगे

Thar पोस्ट जोधपुर/ बीकानेर।।जोधपुर तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की ओर से शहर में बुधवार को फाइबर निर्मित घरेलू गैस के सिलेंडर लांच किए गए। यह सिलेंडर 5 और 10 किलोग्राम वजन में उपलब्ध कराए गए हैं। एक 10 किलोग्राम सिलेंडर का गैस युक्त कुल वजन 16 किलोग्राम है। उपभोक्ता अपने लोहे के सिलेंडर से इन्हें रिप्लेस करवा सकेंगे और सामान्य सिलेंडर की तरह इनकी भी घर-घर डिलीवरी शुरू की जाएगी। राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत की ओर से फाइबर निर्मित घरेलू सिलेंडर लॉन्च किया गया। पहला कनेक्शन पूर्व राजपरिवार की प्रिंसेस औऱ विधायक सिद्धि कुमारी ने प्राप्त किया। दूसरा कनेक्शन जिला सिलेक्टर नमित मेहता द्वारा बीकाजी डायरेक्टर दीपक अग्रवाल को दिया गया। इस अवसर पर इंडेन बॉटलिंग प्लांट मुख्य प्रभंधक कैलाशचंद, सेल्स अफसर मुकेश सैनी, फ्लेम गैस से स्वरूप सिंह, केलन इंडेन से शुभम हर्ष आदि मौजूद रहे।

आग में नहीं फटेगा इंडियन ऑयल के प्रबंधक अंकुश भार्गव ने बताया कि फाइबर ग्लास का बना होने के कारण यह लोहे के सिलेंडर से ज्यादा सुरक्षित और आकर्षक है। रेगुलेटर इसमें पहले वाला ही लगेगा। सिलेंडर की खासियत यह है कि यह आग में भी नहीं फटेगा।

यह रखी है कीमत कंपनी ने दस किलोग्राम कम्पोजिट सिलेंडर की सुरक्षा राशि 3350 रुपए और पांच किलोग्राम सिलेंडर की सुरक्षा राशि 2150 रुपए रखी है।


Share This News