ताजा खबरे
बीकानेर : सड़क हादसे में तीन की मौतचुनाव से पहले ही पार्टियों में घमासान! टिकट वितरण बना संकटचुनाव : बगावत से बचने के लिए कांग्रेस का फार्मूलानीट-पीजी परीक्षा: धारा 163 लागू, परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर सीमा में लगाई पाबंदियांबिजली बन्द का 3 घण्टे असर रहेगाचुनाव : रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’चुनाव : वार्ड 62 में टिकट वितरण को लेकर विरोध प्रदर्शन, बोले टिकट बदला जाएमहाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने किया अपना घर आश्रम का अवलोकनचुनाव : साइकिल रैली में मतदाता जागरूकता का दिया संदेशआज से भादो महीना शुरू, तीज त्योहार, मेले मगरियों व चुनाव की रहेगी धूम
IMG 20220109 WA0002 सरकार ने फिर गाइड लाइन जारी की, यह सब बंद, बारात में अब और कम Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट राजस्थान। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच राजस्थान सरकार ने आज नई गाइडलाइन जारी की। इसके साथ ही कक्षा 10 से 12वीं क्लास के स्कूल एवं कोचिंग 30 जनवरी तक बंद कर दिए हैं जानकारी में रहे कि कक्षा 1 से 8 तक की कक्षाएं पहले से ही बंद की गई है। ताज़ा गाइड लाइन के मुताबिक शादी समारोह को लेकर भी नए दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। राज्य सरकार ने प्रदेश में कोविड के प्रकोप को देखते हुए प्रदेश के सभी नगर निगम व पालिका क्षेत्रों में 12वीं तक की गतिविधियां 30 जनवरी तक बंद कर दी है। 10वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी जिन्होंने वैक्सीन लगवा ली है। वे अभिभावकों की सहमति से स्कूल जा सकेंगे।कॉलेजों और कोचिंग संस्थाओं को फिलहाल बंद नहीं किया गया है लेकिन कोविड प्रोटोकॉल की सख्ती से पालना करने के लिए कहा गया है। विवाह समारोह में अब 100 की जगह 50 की संख्या कर 30 जनवरी तक कर दी है। यही संख्या समाजिक आयोजनों, रैली, प्रदर्शनों, धार्मिक कार्यक्रमों में रहेगी और इसमें शामिल होने वाले लोगों को वैक्सीनेट होना जरूरी है। धार्मिक स्थल भी अब सुबह 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक खुले रहेंगे।


Share This News