ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20210913 125528 छात्रा जोर से चिल्लाई, हॉस्टल से नीचे गिरी, मेडिकल कॉलेज बीकानेर में हादसा Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर। बीकानेर में जहाँ नव निर्माण तेज़ी से हो रहे है वही पुरानी इमारतें हादसों को न्योता दे रही है। एसपी मेडिकल कॉलेज के गल्र्स हॉस्टल की छत्त से एक रेजिडेंट चिकित्सक नीचे गिर गई। इससे रेजीडेंट चिकित्सक के गंभीर चोटे लगी है। सहपाठी उसे गंभीर हालत में पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर लेकर गए। हादसे की शिकार रेजिडेंट यहां नेत्र विभाग में पीजी कर रही है। मूलत दिल्ली की रहने वाली होने के चलते उसे उपचार के लिए दिल्ली ले गए है। रेजिडेंट चिकित्सक पारुल पुत्री सुरेश बंसल सुबह हॉस्टल की छत्त पर कपड़े सुखाने गई थी इससके कुछ ही देर बाद वह छत से नीचे गिर गई। उसके चाीखने की आवाज सुनकर साथी रेजिडेंट चिकित्सक दौड़कर मौके पर पहुंच गई। उसे गंभीर हालत में पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर लेकर आई। जहां चिकित्सकको ने पारुल का उपचार शुरु किया रेजिडेंट चिकित्सक के परिजनों को सूचना दी गई। पारुल नेत्र विभाग में कार्यरत है। वह पीजी की फाइनल ईयर की छात्रा है। डॉ. जयश्री मुरली मनोहर की यूनिट में कार्यरत है। हादसे की सूचना मिलने पर यूनिट प्रभारी व अन्य चिकित्सक भी अस्पताल पहुंच गए।

इसलिए हुआ हादसा

साथी रेजिडेंट चिकित्सकों ने बताया कि पारुल शनिवार सुबह कपड़े सुखाने हॉस्टल की छत् पर गई थी। तब वह बॉलकोनी में लगी जाली पर खड़ी होकर रस्सी पर कपड़े सुखा रही थी। इसी दौरान जाली टूट गई और वह नीचे गिर पड़ी। जिससे उसके हाथ पैर व रीढ़ की हड्डी में चोट आई है।


Share This News