ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20210913 125528 32 कोरोना : सख्त लॉक डाउन की घोषणा : करोड़ों लोग घरों में कैद Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, कोरोना की जद में अब अनेक देश आ रहे है। खतरनाक ढंग से फैल रहे कोरोना को देखते हुए बीजिंग चीन ने गुरुवार को पश्चिमी शहर शीआन में सख्त लॉकडाउन घोषित  कर दिया है। कोरोडो लोग घरों में कैद हो रहे है। इस कदम को वुहान में कोविड महामारी के शुरू होने के बाद उठाए गए सबसे बड़े कदमों जैसा बताया गया है। चीन ने कहा है कि वायरस की रोकथाम के लिए यह जरूरी है. चीन ने शीआन शहर के लोगों से कहा था कि वे अपने घरों में ही रहें और परिवार के किसी एक व्‍यक्ति को हर दूसरे दिन जरूरत के सामान लाने के लिए अनुमति थी। इस शहर में 1 करोड़ 30 लाख लोग रहते हैं गैर जरूरी यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है।

देश में कोरोना के मामले फिर बढ़ते देखकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने गुरुवार से राज्य में नाइट कर्फ्यू लगाने की घोषणा की है। प्रदेश में अब रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक आवाजाही पर रोक रहेगी। मुख्यमंत्री ने लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग फॉलो करने, मास्क पहनने और कोरोना से बचाव के सभी उपायों का पालन करने की अपील की है।

उन्होंने इस बारे में सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर कहा कि MP में कई महीने बाद कोविड के 30 नए केस मिले हैं। देश में भी बुधवार को 7,995 पॉजिटिव मिले थे। महाराष्ट्र, गुजरात और दिल्ली में भी पिछले एक सप्ताह से कोविड मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन तीनों राज्यों से मध्यप्रदेश में बेहद आवागमन होता है। पहले भी हमारा अनुभव है कि पहले महाराष्ट्र में, फिर गुजरात में और उसके बाद मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस की पहली और दूसरी लहर आई। पुरानी दोनों लहर के दौरान राज्य में संक्रमण की शुरुआत इंदौर और भोपाल से ही हुई थी। इंदौर में अब फिर से वीकली केस नवंबर की तुलना में दिसंबर में तीन गुना हो गए हैं, जो चिंता की बात है।
उन्होंने कहा कि कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन देश के 16 राज्यों में पहुंच चुका है। मध्यप्रदेश में भी इस वैरिएंट के मामले मिल सकते हैं। दुनिया का अनुभव देखें तो ओमिक्रॉन तेजी से फैलता है। ब्रिटेन में एक लाख मामले रोजाना आ रहे हैं, जबकि अमेरिका में भी तेजी से मामले बढ़े हैं। ऐसे में बचाव ही जरूरी है।


Share This News