ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20211106 100016 33 कोरोना से बीकानेर में दूसरी मौत Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर। कोरोना से बीकानेर में एक और मौत हो गई है। पिछले दिनों हुई मौत के बाद पीबीएम अस्पताल में भर्ती एक ओर कोरोना पीड़ित महिला की मौत हो गई है। बीकानेर संभाग के अनूपगढ़ के वार्ड नंबर पंद्रह की एक महिला की कोरोना पॉजिटिव आने के बाद मौत हो गई। अनूपगढ़ के वार्ड नंबर पंद्रह की रहने वाली एक 56 वर्षीया महिला को शुगर, गठिया सहित अन्य बीमारियों के कारण 6 दिसंबर को पीबीएम भर्ती कराया गया था। जहां सामान्य तौर पर महिला का कोरोना सैंपल लेकर जांच कराई गई,जो पॉजिटिव आई। इस कोरोना पॉजिटिव महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद चिकित्सा विभाग में हड़कंप मच गया। वहीं अब महिला के परिजनों व संपर्क में आए लोगों के सैंपल लेकर जांच कराई जाएगी। बीकानेर से ही महिला का सैंपल ओमिक्रॉन वायरस की जांच के लिए भी भेजा जाएगा। जानकारी में रहे कि बीकानेर में पिछले दिनों भी एक रोगी का दम कोरोना के कारण टूट गया था।


Share This News