ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20211106 100016 21 नयाशहर थाना क्षेत्र में इसलिए मची खलबली Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर के नयाशहर थाना क्षेत्र में मोरपंख भवन के पास जोरदार हंगामा उस वक्त हो गया जब दो पक्ष के लोगों में आपस में मारपीट व वाहनों के साथ तोडफ़ोड़ हुई। दोनों पक्षों की ओर से नयाशहर थाने में परस्पर मामले भी दर्ज करवाए है। शकरू मोहम्मद ने थाने में अनवर, संजू, जाकिर, बरकत, असगर व चार-पांच के खिलाफ रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट के मुताबिक कल दोपहर तकरीबन तीन बजे मोरपंख भवन के निकट एक राय होकर उसके भाई के साथ मारपीट की। आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसकी मोटर साइकिल के साथ तोडफ़ोड़ की और सोने का लॉकेट छीन लिया। वहीं अनवर अली ने रिपोर्ट दी है। जिसके मुताबिक अंजु गुर्जर, शकरू गुजर व तीन-चार अन्य पर आरोप लगाया है कि आरोपी एकराय होकर उसके घर में अनाधिकृत रूप से घुस आए और गालीगलौच करने लगे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके भाई के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप लगाया कि दोनों बेटियों के साथ अभद्र व्यवहार किया। पुलिस ने दो अलग-अलग मामले दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।


Share This News