ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20211208 171412 सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, बिपिन रावत सहित 14 थे सवार, तमिलनाडु के नीलगिरी में हादसा Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट, नई दिल्ली। CDS बिपिन रावत समेत 14 लोग थे सवार। तमिलनाडु के कुन्नूर में सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया. बताया जा रहा है कि सीडीएस बिपिन रावत भी इसमें मौजूद थे. अभी तक तीन लोंगों का रेस्क्यू किया गया।बताया जा रहा है कि खराब मौसम की वजह से ये हादसा हुआ है. इस हेलिकॉप्टर में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत और उनकी पत्नी सवार थे. बताया जा रहा है कि 3 लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं. इन सभी को वेलिंग्टन बेस में इलाज के लिए ले जाया गया है. चौथे शख्स की तलाश जारी है.शुरुआती जानकारी के मुताबिक, सीडीएस बिपिन रावत अपनी पत्नी के साथ वेलिंगटन में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे. वेलिंगटन में आर्म्ड फोर्सेज का कॉलेज है. यहां सीडीएस रावत को लेक्चर देना था. लेकिन कुन्नूर में घने जंगल में यह हादसा हो गया है. हालांकि, अभी तक आर्मी ने कोई बयान जारी नहीं किया है.
बताया जा रहा है कि इलाका काफी घना है. यहां आसपास चारों ओर पेड़ ही पेड़ हैं. हादसा इतना दर्दनाक था कि चारों तरफ आग की लपटें नजर आ रही हैं. सेना और वायुसेना की टुकड़ियां पुलिस के साथ रेस्क्यू के लिए पहुंच गई हैं. आसपास के इलाके में भी तलाश चलाया जा रहा है।ये हेलिकॉप्टर एमआई-सीरीज का था. इसमें सीडीएस बिपिन रावत, उनके कर्मचारी और परिवार के कुछ सदस्य सवार थे. स्थानीय लोग भी रेस्क्यू अभियान में मदद कर रहे हैं।


Share This News