ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20211207 181006 कैटरीना की शादी में फिर रोड़ा ? विधिक सेवा प्राधिकरण में शिकायत दर्ज Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, राजस्थान। हिंदी सिनेमा की सनसनी कैटरीना की शादी की चर्चा से बाजार गरमाया हुआ है। सवाई माधोपुर के चौथ का बरवाड़ा में सिक्स सेंस होटल दुर्ग बरवाड़ा में कैटरीना कैफ-विक्की कौशल की शादी होने वाली है। इस शादी के चलते चौथ माता मंदिर का रास्ता बंद कर दिया गया है. वहीं अधिवक्ता नैत्रबिन्द सिंह जादौन ने होटल प्रबंधक, कैटरीना कैफ, विक्की कौशल और कलेक्टर के खिलाफ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में शिकायत दर्ज करवाई है। श्रद्धालुओं को होने वाली परेशानी को देखते हुए मंदिर जाने वाला रास्ता खुलवाने का आग्रह किया है. परिवाद में बताया गया है कि कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के विवाह का आयोजन सिक्स सेंस होटल फोर्ट बरवाड़ा में रखा गया है. इस आयोजन से कोई आपत्ति नहीं है. चौथ का बरवाड़ा में वर्षों पुराना चौथ माता का ऐतिहासिक मंदिर है. यहां हर दिन सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचते हैं. 

मंदिर जाने वाले रास्ते पर होटल सिक्स सेंस स्थित है. होटल प्रबंधक ने विपक्षी कलेक्टर की देखरेख में मंदिर तक जाने का रास्ता 6 दिसम्बर से 12 दिसम्बर तक बंद कर दिया है. इससे चौथ माता के श्रद्धालुओं को आवागमन और माता के दर्शनों के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


Share This News