ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20211206 WA0148 होमगार्ड स्थापना दिवस पर सेवानिवृत्त 26 स्वयंसेवकों का हुआ सम्मान Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर। 59 वें होमगार्ड स्थापना दिवस के उपलक्ष पर सेवानिवृत्त 26 स्वयंसेवकों का हुआ सम्मान। बता दे कि आज होमगार्ड का स्थापना दिवस पूरे देश भर में धूमधाम से मनाया जा रहा है वहीं बीकानेर में भी बॉर्डर व अर्बन होमगार्ड कार्यालय में झंडारोहण कर परेड का आयोजन किया गया। वहीं इस दौरान कमांडेंट घनश्याम सिंह ने परेड का निरीक्षण किया और स्वयं सेवकों को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ओर गृहमंत्री द्वारा भेजे गए पत्रों का वाचन कर सुनाया गया कमांडेंट घनश्याम सिंह ने बताया कि होमगार्ड डीजीपी द्वारा इस बार नवाचार करते हुए जिले के सेवानिवृत्त 26 होमगार्ड स्वयंसेवकों को होमगार्ड प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि 10 अर्बन होमगार्ड और 16 बॉर्डर होमगार्ड के जवानों को सम्मानित किया इस मौके पर कंपनी कमांडेंट चंद्र सिंह और कंपनी कमांडेंट बॉर्डर होमगार्ड नत्था सिंह मौजूद रहे मंच का संचालन नतथा सिंह द्वारा किया गया।


Share This News