ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20210920 005005 कोरोना-बीकानेर में नो मास्क-नो आस्क! आज कोरोना का इन इलाकों में रहा कहर Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर में कोरोना अब तेज़ी से अपना कुनबा बढ़ा रहा है। बीकानेर में ना तो मास्क पहनना अनिवार्य समझा जा रहा है और ना ही इस बारे में कोई पूछने वाला है। शादी समारोह और अन्य कार्यक्रमों में कोरोना गाइड लाइन दूर तक दिखाई नही देती। कोरोना का वैरिएंट चाहे कोई भी हो लेकिन इसमें मास्क ही सबसे बड़ा हथियार है। साबुन से हाथ धोना और मास्क को प्रतिदिन धोना। चिकित्सकों के अनुसार ऐसा करना अनिवार्य है। लेकिन ऐसा नही हो रहा। शायद हम तीसरी लहर को बुला रहे है! बीकानेर में अन्य राज्यों से लोगों की आवाजाही जारी है। बीकानेर के लोग भी महानगरों में समारोह में शामिल होकर लौट रहे है क्या उनकी जांच हो रही है ? कोरोना को रोकने के लिए सामूहिक प्रयासों की जरूरत है। वैक्सीन की डबल डोज़ वालों को भी हो रहा है। यदि हम नही बदलेंगे तो फिर से लॉक डाउन जैसे प्रतिबंधों के लिए तैयार रहें। लहर खतरनाक है अथवा नही, लेकिन कोरोना वायरस तो खतरनाक है। चिकित्सक भी सावधान रहते है। अनेक चिकित्सकों की मौत भी हो चुकी। जानकारी में रहे कि दूसरी लहर ने भारत के आर्थिक हालात खराब कर दिए थे। अनेक लोग इस मुगालते में है कि वो सुरक्षित है उन्हें कुछ नही हुआ है लेकिन जरा सोचिए आपने पिछ्ले दो वर्षों में कितने अपने अज़ीज़ मित्रों और अपनों को खोया है। कोरोना कोई धर्म या जाति नही पूछ रहा। बीकानेर में अब प्रत्येक इलाके से रोगी मिल रहे है। इसका मतलब जाल बिछ चुका है। आज नए क्षेत्र लक्ष्मीविहार,करमीसर व कैलाशपुरी से पॉजिटिव आएं है। बीकानेर में अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 34 हो गई है। दो जनें पीबीएम अस्पताल में भर्ती है। ऐसा केवल कुछ ही दिनों में हुआ है। मास्क की आदत डालें और सावधान रहें।


Share This News