ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20211106 221537 4 शादी में मां के साथ आई बच्ची से रेप Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, राजस्थान। अपनी मां के साथ शादी में शामिल होने आई एक ग्यारह साल की बच्ची से सोमवार रात रेप का मामला सामने आया है। इस संबंध में मंगलवार को पुलिस में मामला दर्ज करवाया गया। इस मामले की पुलिस जांच कर रही है। विवाह समारोह में आए लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। इस मामले में पुलिस के हाथ अब तक को पुख्ता सुबूत नहीं लगा है।गीत संगीत के कार्यक्रम के दौरान हुई घटना
अनूपगढ़ थाना क्षेत्र के गांव 11 पी पतरोड़ा में मंगलवार को विवाह समारोह था। विवाह समारोह में शामिल होने के लिए गांव सोलह पीटीडी की महिला आई थी। उसके साथ उसकी ग्यारह वर्ष की बेटी भी थी। इन दिनों परिवार में विवाह के आयोजन चल रहे थे। इसी क्रम में सोमवार रात परिवार में गीत संगीत का कार्यक्रम था। परिवार के सभी लोग डांस और म्यूजिक का मजा ले रहे थे। इस दौरान बच्ची पास ही अपनी सहेलियों के साथ खेल रही थी। अज्ञात व्यक्ति आया और बच्ची को उठा ले गया। बच्ची की सहेलियों ने शोर मचाया लेकिन इसके बावजूद आरोपी बच्ची को उठा ले जाने में सफल हो गया। बच्ची की सहेलियां पास ही मौजूद परिवार के लोगों के पास गई और घटना की जानकारी दी। इस पर परिवार के लोगों ने बच्ची की तलाश शुरू की। काफी ढूंढने के बाद देर रात बच्ची पास ही बने खेत के खाळे में पड़ी मिली। उसने रोते हुए परिजनों को घटना की जानकारी दी। एसएचओ फूलचंद शर्मा ने बताया कि सोमवार देर रात गांव 11 पी पतरोड़ा में ग्यारह साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। इस मामले में जांच महिला अपराध निवारण के डीएसपी नरेंद्र पूनिया को सौंपी गई है। विवाह समारोह की वीडियो रिकॉर्डिंग आदि की जांच की जा रही है


Share This News