ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20211130 094920 उड़न तश्तरियों की पड़ताल करेगा अमेरका ? Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, नई दिल्ली। अब अमेरिका के रक्षा मंत्रालय ने उड़न-तश्तरियों के बारे में गहन पड़ताल करने के लिए एक ग्रुप बनाने का फैसला किया है. यूएफओ के नाम से जानी जाने वालीं ये उड़न-तश्तरियां दशकों से विवाद का विषय रही हैं। अमेरिका उड़न-तश्तरियों की गंभीर जांच करेगा. इसके लिए एक दल गठित किया जाएगा. रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार रात को यह ऐलान किया. यह ऐलान उस रिपोर्ट के बाद आया है जिसमें उड़न-तश्तरियों देखे जाने की घटनाओं का जिक्र था। जून में आई इस रिपोर्ट में बताया गया था कि यूएफओ देखे जाने की 144 घटनाएं हुई हैं. इन्हें अनआइडेंटीफाइड फ्लाइंग ऑब्जेक्ट यानी उड़ने वालीं ऐसी चीजें कहा जाता है, जिनकी पहचान सुनिश्चित नहीं है. रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन उड़न-तश्तरियों के बारे में किसी नतीजे पर पहुंचने के लिए समुचित जानकारी उपलब्ध नहीं है।नए ग्रुप को एयरबॉर्न ऑब्जेक्ट आइडेंटीफिकेशन ऐंड मैनेजमेंट सिंक्रोनाइजेशन ग्रुप कहा जाएगा. यह गोपनीय जानकारियों जिम्मेदार उप रक्षा मंत्री, डाइरेक्टर ऑफ द जॉइंट स्टाफ और डाइरेक्टर ऑफ नेशनल इंटेलिजेंस के तहत काम करेगा। आपको बता दें कि अमेरिका का एरिया 51 दशकों से प्रतिबंधित इलाका रहा है। अमेरिका ने इस बारे में अभी तक कोई अधिकृत जानकारी नही दी है। अनेक विशेषज्ञ यह दावा भी करते है कि यहाँ से अमेरिका ने एलियंस तकनीक चुराकर ऐसे विमान तैयार किए हैं। जो राडार में भी नही आते। यहाँ अमेरिका का एलियन्स तकनीक पर दशकों से शोध चल रहा है और अमेरिका ने बहुत कुछ हासिल भी किया है।


Share This News