IMG 20211106 100016 21 अश्लील हरकतें एवं कपड़े फाड़ने को लेकर मामला दर्ज Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट बीकानेर अब अपराधियों का जिला बन रहा है। हर रोज़ क्राइम बढ रहा है। ज़िले में अश्लील हरकतें एवं लज्जा भंग करने व कपड़े फाड़ने को लेकर मामला दर्ज हुआ है। इस बारे में पीड़िता ने डूंगरगढ़ थाने में आडसर निवासी बीरबल राम पुत्र रूघा राम के खिलाफ पीड़ित महिला ने मामला दर्ज करवाते हुए बताया कि आरोपी ने उसके पति को अपने पास बैठाकर खूब शराब पिलाई और अधिक शराब पिलाने के बाद उसके पति सुला दिया गया, और पति के सोने के बाद आरोपी ने उसके साथ अश्लील हरकतें की लज्जा भंग करने की कोशिश की कपड़े फाड़े और छेड़छाड़ की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।


Share This News