ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20211108 101650 6 बीकानेर : व्यापारी के साथ लूट, मचा हड़कंप Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर में बदमाशों के हौसले बुलंद हो है। दबंगता के साथ वारदातों को अंजाम दे रहे है। बीकानेर की नई अनाज मंडी में आज एक लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है । बीकानेर की मंडी में यूपी से आये एक व्यापारी के साथ करीब दो लाख पच्चीस हजार रुपए की लूट की वारदात हुई है । दोपहर करीब 12 बजे के आसपास गंगानगर रोड़ स्थित नई अनाज मंडी में यूपी के कानपुर देहात से आये एक व्यापारी राजकुमार को चार युवकों ने रोककर कहा कि आपने कमर पर क्या बांध रखा है कंही आपने हथियार तो नही छुपाकर रखे है। ऐसा बोलकर चारों ने तलाशी के बहाने व्यापारी के कमर में बंधी रुपयों की पोटली को छीन ली और फरार हो गए । इससे मंडी में हड़कंप मच गया । वारदात के बाद बीछवाल थानाधिकारी मनोज शर्मा व गंगाशहर थानाधिकारी राणीदान उज्ज्वल सहीत पुलिस जाब्ता पहुंच गया । वंही भाजपा नेता मोहन सुराणा व मंडी के व्यापारियों व सहित किसानों की मौके पर भारी भीड़ जुट गई। पीड़ित व्यापारी राजकुमार ने बताया कि वह यूपी से बीकानेर की अनाज मंडी में जैन एजेंसीज में मूंगफली खरीदने आया था जिसके लिए वह करीब 2.25 लाख लेकर आया लेकिन बदमाश लुटेरे उसके सारे रुपए छीन कर फरार हो गए । फिलहाल पुलिस ने जिले भर में लुटेरों की तलाश में नाकाबंदी करवा दी है । वहाँ सीसीटीवी फुटेज को चेक किया जा रहा है। साभार।


Share This News