ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20211126 WA0119 व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ऊर्जा मंत्री से वार्ता Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर जिले के विद्युतीकरण से वंचित इंडस्ट्रियल एरिया और व्यापारिक क्षेत्रों में जल्द से जल्द विद्युतीकरण की गुणवत्ता एवं कनेक्शनों को लेकर आज ऊर्जा एवं इंदिरा गांधी नहर परियोजना मंत्री भंवर सिंह भाटी से जयपुर स्थित निवास पर बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष रघुराज सिंह राठौड़ ने मुलाकात की एवं नए मंत्रालयों की शुभकामनाएं दी। अध्यक्ष रघुराज सिंह राठौड़ ने भंवर सिंह भाटी को अवगत कराया कि बीकानेर जिले के सभी इंडस्ट्रीयल एरिया क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध कराई जावे तथा बिना बिजली के घरों में बिजली कनेक्शन उपलब्ध हो जिससे बीकानेर जिले के सभी घरों मे सौ प्रतिशत रोशनी पहुंच सके तथा ईमानदार उपभोक्ताओं के लिए स्मार्ट मीटर लगाए जाने की मांग को अतिआवश्यक बताया
रघुराज सिंह ने कहा कोविड-19 के चलते सभी आमजन परिवारों पर बिजली बिलों का लोड पड़ा है जिसके कारण आम उपभोक्ताओं को बिजली के बिल को भरने में दिक्कतें हो रही हैं उनके लिए अभी 80% पार्ट पेमेंट की जगह पहले जैसे 50% पार्टली पेमेंट करने की मांग की इस शिष्टाचार मुलाकात में नारायण सिंह भाटी पूर्व सरपंच रायसर,नरपत सिंह (लाडिया),नवीन बिहाणी अनुराग अरोड़ा मौजूद थे।


Share This News