ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20210913 125528 16 हिन्दु शोभायात्रा 25 को Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर। बीकानेर 25 नवंबर को भगवामय होगा। जिसके चलते विशाल हिन्दु शोभायात्रा निकलेगी। जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्वालु भाग लेंगे। राम झरोखा कैलाश धाम से निकलने वाली यह विशाल हिंदू शोभायात्रा शहर के अनेक मार्गों से होती हुई पहले रतन बिहारी पार्क पहुंचेगी और फिर यहां से पुन:राम झरोखा कैलाश धाम सुजानदेसर पहुंचेगी। यात्रा का रास्ते भर पुष्प वर्षा से स्वागत किया जाएगा। पत्रकारों को आयोजन की जानकारी देते हुए सर्व साधु सेवा समिति के अध्यक्ष सरजूदास महाराज ने बताया कि 25 से 30 नवंबर तक 5 दिवसीय कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिसके तहत श्री नर्मदा महायज्ञ एवं संगीतमय श्री नर्मदा पुराण का भव्य आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि 1008 श्री महंत रामदास जी महाराज के चातुर्मास एवं श्री नर्मदा जी की 3600 किमी की पैदल परिक्रमा कर बीकानेर पधारने पर यह भव्य शोभयात्रा एवं महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। पांच दिवसीय धार्मिक आयोजन में पं नितेश बिल्लौरे अलग अलग कथाओं का वाचन करेंगे।


Share This News