ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20211122 WA0136 डूंगर कॉलेज में यूथ फेस्टिवल आयोजित Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट बीकानेर। राजकीय डूंगर महाविद्यालय में सोमवार को यूथ फेस्टिवल का आयोजन किया गया। इस दौरा रंगोली व पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। रंगोली प्रतियोगिता के तहत महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने मूर्ति सर्किल के चारों ओर ‘मतदान शिक्षा’ विषय को लेकर रंगोली बनाई और मतदाताओं को प्रेरित किया। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. सरिता स्वामी ने बताया कि रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर तृप्ति वर्मा, द्वितीय स्थान सुनीता पंवार और कोमल देपावत तथा तृतीय स्थान पर मूलाराम गोपाल कुमार रहे। रंगोली प्रतियोगिता के निर्णायक डॉ सुनीता व मधु चौधरी थे। इस प्रतियोगिता में डॉ. मैना निर्वाण, विनीत खत्री सुपरवाइजर देवेंद्र जाखड़, राजेश शर्मा व राजेंद्र पेंसिया मौजूद रहे। डॉ. सरिता स्वामी ने बताया कि पोस्टर प्रतियोगिता में श्रवण कुमार व गोपाल कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। नंदनी द्विवेदी द्वितीय स्थान पर रही तथा भावना पंड्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. हितेश व्यास तथा डॉ संपत भादू रहे। इस अवसर पर डॉ. इंद्र सिंह राजपुरोहित, डॉ राजाराम, डॉ नंदिता सिंघवी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। यूथ फेस्टिवल के अंतर्गत मंगलवार को गीत व नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।


Share This News