ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20210913 125528 8 पायलट बोले- कोई गुटबाज़ी नही, मंत्री आज लेंगे शपथ Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, जयपुर। दिग्गज कांग्रेसी नेता सचिन पायलट ने कहा है कि कांग्रेस ने अपने साथ खड़े लोगों का ध्यान रखा – “राजस्थान में कांग्रेस में कोई भी गुटबाजी नहीं है। कैबिनेट विस्तार का फैसला व्यापक दृष्टिकोण के साथ लिया गया है। पार्टी नेतृत्व ने काफी विचार-विमर्श के बाद यह फैसला लिया है।” उन्होंने कहा कि नए कैबिनेट में चार दलित मंत्रियों को जगह दी गई है। दलित समाज के लोगों को आगे बढ़ाने का काम किया गया है। आदिवासियों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। माइनॉरिटीज का प्रतिनिधित्व भी बढ़ाया गया है। सचिन पायलट ने कहाकि कांग्रेस ने अपने साथ खड़े लोगों का ध्यान रखा। कांग्रेस प्रेसीडेंट, अजय माकन, अशोक गहलोत सबने मिलकर फैसला लिया है। गुटबाजी पर बोले, सोनिया, राहुल और प्रियंका के नेतृत्व में काम कर रहे हैं। कोई गुटबाजी नहीं। पता नहीं कहां से यह बातें आती हैं। हमारी पार्टी में कोई गुट नहीं है। पूरे नेतृत्व ने मिलकर यह फैसले लिए हैं। सभी के फीडबैक के आधार पर फैसला लिया गया है। 
सचिन ने कहाकि प्रदेश में हमारा मुख्य मुकाबला भाजपा से है। हमने यहां के उपचुनाव में उन्हें हराया है। आगे भी हम भाजपा को हराएंगे। कांग्रेस के दबाव के चलते ही भाजपा तीनों कृषि कानून वापस लेने पर मजबूर हुई। अब कांग्रेस भाजपा के अन्य कुकर्मों को सामने लाएगी। उन्होंने आगे के लिए कहाकि अभी कई अन्य राजनीतिक नियुक्तियां होनी हैं। यहां पर भी सभी को प्रतिनिधित्व देने की कोशिश रहेगी।  जिम्मेदारी मिलेगी निभाने को तैयार
अगले विधानसभा चुनाव पर पायलट बोले कि राजस्थान में दोबारा हम सरकार बनाएंगे। उन्होंने कहा कि मुझे पार्टी प्रेसीडेंट और पार्टी जो जिम्मेदारी देगी, जहां से काम करने के लिए कहेगी मैं करूंगा। विभाग वितरण की प्रक्रिया भी जल्द पूरी हो जाएगी। सचिन ने कहाकि आने वाले चुनाव में महिलाओं को भरपूर प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। पार्टी नेतृत्व की मंशा के हिसाब से युवा और महिलाओं को ज्यादा प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। हमेशा चुनाव एकजुट होकर लड़ा जाएगा। 


Share This News