ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
1637345619012 बीकानेर : धूणे हुए चेतन, सर्दी की दस्तक के साथ गरमाती राजनीति पर चर्चा Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर। बीकानेर में सर्दी की दस्तक के साथ ही धूणे चेतन हो गए है। आचार्य चौक, मोहता चौक, बारहगुवाड़ हर्षों का चौक, रतानी व्यासों में धूणे चेतन होने लगे है। बीकानेर में श्रीकपिल मुनि की तपोभूमि श्रीकोलायत में हर वर्ष लगने वाले मेले के साथ ही धूणे अलाव चेतन होने लगते है। जो होली तक चेतन रहते है। दरअसल ये धूणे देश ,दुनिया और बदलते समाज मे घटित होने वाली घटनाओं और सूचनाओ के आदान प्रदान का केंद्र भी रहे हैं। देर शाम परकोटे में रहने वाले लोगों की हथाई के केंद्र भी ये धूणे होते है। ना केवल यहां समाचारों व सूचनाओं का आदान प्रदान होता है बल्कि जीवन जीने की कला और जिंदगी में आने वाली समस्याओं तथा उससे उभरने के लिए किये जाने वाले उपायों के बारे में भी यहां चर्चा होती है। यहाँ राजा महाराजाओं तथा नामचीन व्यापारियों के अलावा पीएम नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी, सोनिया गांधी से लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, मैर्केल, ट्रम्प, पुतिन के अलावा तालिबान, अफगानिस्तान के साथ ही राजस्थान, बीकानेर के नेताओं ओर बदलते राजनीतिक घटनाक्रम पर चर्चा यहां होती है। देश के विभिन्न राज्यो में मिलने वाले व्यंजनों ओर बीकानेर की राबड़ी, कचोरी पकौड़ी पर भी खूब चर्चा होती है। धूणे में शामिल होने के लिए व्यक्ति को अपडेट रहना पड़ता है अन्यथा वह धूणे पर फ़िसड्डी साबित हो सकता है। खास बात यह कि विशेष ज्ञान या जानकारी रखने वाले को यहाँ चाव से सुना जाता है यहाँ बैठने वालों के लिए सबसे बड़ा लाभ यह है कि सर्दी से बचाव के साथ ही वह देश दुनिया और समाज से अपडेट रह सकता है।


Share This News