ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20211103 181707 1 पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की युवक की हत्या Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, नई दिल्ली। देश मे समाजिक ताना-बाना तेजी से बदल रहा है। अपराध बढ़ रहे है। महिलाओं का हौसला भी बुलंद है। उत्तर प्रदेश के जनपद फतेहपुर में शादी के बाद ससुराल में रह रहे युवक की उसकी पत्नी ने प्रेमी के साथ हत्या कर कुए में फेंक दिया। मृतक युवक के भाई द्वारा पुलिस में तहरीर देकर हत्या किया जाने का आरोप लगाया । यह मामला जिले के औंग थाना क्षेत्र के अकबर खेड़ा गांव का है। उमा देवी से मृतक सिंकू लोधी की शादी चार साल पहले हुई थी|शादी के बाद से मृतक युवक सिंकू लोधी अपनी पत्नी के साथ ससुराल में रहने लगा इसी बीच मृतक की पत्नी उमा देवी का गांव के एक युवक राज कुमार पुत्र भूरे उर्फ राम शरण पासी से प्रेम प्रसंग हो गया। इसी बीच पत्नी को मृतक पति ने समझाने  का प्रयास किया लेकिन पत्नी नही मानी और 10 नवंबर की रात को सोते समय पत्नी ने डंडा से सिर पर वार कर बेहोश कर  दिया और प्रेमी राज कुमार पासी ने कुल्हाड़ी से कई वार कर हत्या कर दी और शव को गांव के बाहर एक कुँए में फेंक दिया। एडिशनल एसपी राजेश कुमार ने बताया कि  दिलीप कुमार निवासी भोजपुर थाना विष्णुगढ़ जिला कन्नौज ने थाने पर सुचना दिया उसका भाई सिंकू जो अकबरखेड़ा थाना औंग में अपने ससुराल में रह रहा था , उसको कहीं मारकर छिपा दिया गया है इस सुचना पर तत्काल मुकदमा पंजीकृत कर के पुलिस द्वारा छानबीन की गई तो पता चला की उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ मिलकर मारकर जिसका पैर बंधा था जिसे कुँए में डाल दिया था , निशानदेही पर शव को बरामद करते हुए फोरेंसिक एविडेंस प्राप्त किया गया और दोनों लोगों को जेल भेजने की कार्यवाई की जा रही है।


Share This News