ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20211114 WA0144 लालाणी की अध्यक्षता में नई लेन ओसवाल पंचायती के नये ट्रस्ट मंडल का गठन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर। श्री नई लेन ओसवाल पंचायती ट्रस्ट गंगाशहर की वार्षिक साधारण सभा टीएम हॉल में आयोजित हुई। सभा की अध्यक्षता ट्रस्ट अध्यक्ष टोडरमल लालाणी ने की। उपाध्यक्ष चंपालाल डागा ने नमस्कार महामंत्र के जप के साथ सभा का शुभारंभ किया। इस दौरान महामंत्री कन्हैयालाल बोथरा ने सत्र 2018-21 का प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। चंपालाल डागा ने आय व्यय का ब्योरा दिया।
इस दौरान अध्यक्षीय वक्तव्य देते हुए टोडरमल लालाणी ने कहा कि मुझे ऐसी टीम मिली जिसने मुझे पूर्ण रूप से आश्वस्त कर दिया। लालाणी ने मंत्री कन्हैयालाल बोथरा, उपाध्यक्ष चंपालाल डागा, सहमंत्री विमल सिंह चोरड़िया, मोहन सुराणा, महावीर रांका, जतन लाल दुगड़, विनोद बोथरा, ओमप्रकाश पारख, मनीष बाफना, जतन लाल छाजेड़, किशन लाल बैद सहित समस्त ट्रस्ट मंडल के प्रति आभार प्रकट किया।
इसके बाद 13 ट्रस्टियों के चयन की प्रक्रिया आरंभ हुई। 42 व्यक्तियों ने ट्रस्टी हेतु आवेदन किया। नियमानुसार चयन प्रक्रिया पूर्ण करते हुए चुनाव अधिकारी विनोद बोथरा व सह चुनाव अधिकारी मोहन सुराणा ने चयन प्रक्रिया संपन्न करवाई। प्रक्रिया पूर्ण होने पर 13 ट्रस्टियों के नामों की घोषणा की गई। नये ट्रस्ट मंडल में ओमप्रकाश पारख, शिखर चंद सुराणा, महेंद्र बोथरा, किशन लाल बैद, अरिहंत नाहटा, सीए अंकुश चौपड़ा, धर्मेंद्र चोपड़ा, धर्मेंद्र डाकलिया, जतन लाल छाजेड़, मनीष बाफना, पीयूष लूणिया, इंद्र चंद मालू व भैरूं दान सेठिया को जगह मिली है।
इस दौरान मनीष बाफना, किशन लाल बैद व भैरूं दान सेठिया ने शुभकामनाएं प्रेषित की। अशोक बोथरा, शुभकरण बोथरा व दीपक आंचलिया ने भविष्य हेतु सुझाव दिए। टोडरमल लालाणी व कन्हैयालाल बोथरा ने सभी का आभार जताया।


Share This News