ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
WhatsAppImage2021 11 12at6.29.17PM देशभर से बीकानेर में इसलिए एकत्र हुए किन्नर ! Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

मुस्कान बाई को बिठाया किन्नर समाज बीकानेर की गादी पर, दी गुरु की पदवी

Thar पोस्ट बीकानेर। मंगलामुखी किन्नर समाज बीकानेर की गादी पर शुक्रवार को देशभर के अनेक जगहों से आये किन्नर की मौजूदगी में मुस्कान बाई को बिठाया गया। मंगलामुखी किन्नर समाज बीकानेर की अध्यक्ष रजनी बाई अग्रवाल के गत दिनों निधन पश्चात सवा महीने के बाद आयोजित हुए कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मंदसौर की अध्यक्ष अनीता बाई ने बताया कि रानी बाजार स्थित एक भवन में मुस्कान बाई को गुरु की पदवी दी गयी। जो रजनी बाई जी की शिष्य है। कार्यक्रम में राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र से बड़ी संख्या में किन्नर पहुंचे। इस अवसर पर  किरण बाई, सोना, शहनाज बाई, सरोज बाई, रानी बाई, राजकुमारी बाई सहित अनेक किन्नर ने मुस्कान बाई के मंगलामुखी किन्नर समाज बीकानेर अध्यक्ष बनने पर बधाई दी। 


Share This News