ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20211031 182804 बीकानेर में फिर दूषित मावा जब्त, कार्रवाई से व्यापारियो में खलबली Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर। बीकानेर में मावा व्यापारी आमजन के स्वास्थ्य को बिगाड़ने पर आमादा है। इसे रोकने के लिए कलेक्टर नमित मेहता द्वारा गठित टीम ने आज चार सौ किलो फंफूद लगा मावा पकड़ा है । इस बारे में सीएमएचओ डॉ ओपी चाहर ने बताया कि भैंसावाड़ा स्थित स्नो कोल्ड स्टोर में खराब मावा होने की सूचना मिली थी । कलेक्टर मेहता ने सीएमएचओ , नगर निगम आयुक्त व दो पुलिस इंस्पेक्टरों मय टीम को दबिश देने के निर्देश दिए । मौके पर मिले मावे में से 20 पीपों में भरा चार किलो मावा खराब था । इस पर फंफूद लगी मिली। इस खराब फंफूद लगे मावे को नष्ट किया जाएगा । यह मावा जांगू मावा भंडार व अशोक मावा भंडार का है । इसका मालिक मुन्नी राम बताया जा रहा है । यहां मिले मावे के सैंपल भी लिए गए हैं । मौके पर सीएमएचओ डॉ ओपी चाहर , पंकज शर्मा , सीआई रमेश सर्वटा , सीआई अनिल कुमार , फूड इंस्पेक्टर महमूद अली , जिला सलाहकार समिति के महेंद्र जायसवाल मौजूद थे । दूध उत्पादन से कई गुना अधिक मावे का उत्पादन किया जा रहा है।


Share This News