ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
12 मुरलीधर व्यास नगर में धमाके से चार युवक झुलस Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर। बीकानेर के मुरलीधर व्यास नगर में गेबना पीर रोड पर शनिवार दोपहर तेज धमाके में चार युवक झुलस गये। धमाके के बाद क्षेत्र में दहशत है। घायलों को पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है थाना प्रभारी गोविन्द सिंह चारण ने बताया कि दोपहर में गेबना पीर रोड पर फ्लेट्स से कुछ आगे धमाका हुआ है। इस धमाके में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें 108 एम्बुलेंस से पीबीएम अस्पताल भेजा गया। विस्फोट स्थल पर छानबीन की जा रही है। विस्फोटक सामग्री यहां कैसे आई? आशंका जताई जा रही है कि महाजन फिल्ड फायरिंग रेंज से तांबे के चक्कर में तो कोई बम नहीं ले आया। ये भी आशंका है कि दीपावली पर पटाखों की कोई फैक्ट्री तो आसपास काम नहीं कर रही है। सभी घायल मजदूर बताये जा रहे हैं। ट्रोमा सेंटर नर्सिंग इंचार्ज अनिता फ्लोरेंस के अनुसार धमाके में झुलसे चार युवकों के नाम मुरली पुत्र हीरालाल (39), विक्रम पुत्र सज्जन सिंह (23), अश्वनी पुत्र हीरालाल (22), कपिल पुत्र रामलाल (22) है।  युवक पचास प्रतिशत से ज्यादा झुलस गए हैं।


Share This News