ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20211025 200015 हल्‍दीराम की ओर से विद्यालयों में चल रहे नवीनीकरण के कार्यों की ली जानकारी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar post, bikanerबीकानेर। माध्‍यमिक शिक्षा निदेशक कानाराम सीवर ने बीकानेर में हल्दीराम एज्युकेशनल सोसायटी (दिल्ली) की ओर से बीकानेर में राजकीय विद्यालयों में कराए जा रहे नवीनीकरण के कार्यों के बारे में जानकारी लेते हुए जल्‍द ही मौके का जायजा लेने की बात कही। हल्दीराम एज्युकेशनल सोसायटी (दिल्ली) के अध्‍यक्ष मनोहर लाल अग्रवाल की ओर से बीकानेर के प्रतिनिधि रमेश कुमार अग्रवाल (कालु) ने आज निदेशक से मुलाकात की। इस दौरान सोसायटी की तरफ से चारों राजकीय विद्यालयों में चल रहे नवीनीकरण कार्य के बारे में चर्चा हुई। अग्रवाल ने बताया कि सोसायटी द्वारा वर्तमान में बीकानेर जिले में बालिका शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है। चार राजकीय विद्यालयों में से तीन बालिकाओं के विद्यालय हैं। उक्त चारों विद्यालयों में नवीन भवन निर्माण, फर्नीचर, स्मार्ट बोर्ड, खेलकूद का सामान, आवश्यक संसाधन उपलब्ध करवाये जाएंगे। इस अवसर पर माध्यमिक शिक्षा के सीएसआर सहायक निदेशक दिलीप पड़िहार भी साथ रहे।हल्दीराम एज्युकेशनल सोसायटी (दिल्ली) की ओर से बीकानेर में रा.बा.उ.मा.वि रानी बाजार, रा.बा.उ.मा.वि अंग्रेजी माध्यम सूरसागर, रा. महारानी बा.उ.मा.वि., महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय अंग्रेजी माध्यम मुरलीधर व्‍यास कॉलोनी बीकानेर में नवीनीकरण के कार्य कराए जा रहे हैं।


Share This News