ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
SAVE 20211023 215536 Bikaner : दुष्कर्म के आरोपियों को जेल भेजा Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर जिले की नोखा पांचू पुलिस ने सामुहिक दुष्कर्म के मामले में चीते सी फुर्ती दिखाते हुए घटना के मात्र 48 घण्टो में ही आरोपियों को दबोच कर न्यायालय में पेश कर जेल की काल कोठरी में पहुंचाया है । पांचू पुलिस के अनुसार दुष्कर्मी आरोपीयों के नाम धरनोक निवासी कैलाश विश्नोई पुत्र गंगाराम व स्वरूप सिंह पुत्र देवी सिंह है जिन्हें जुर्म साबित होने पर शनिवार को न्यायालय ने जेल भेजा है । घटना बीते दो दिन पहले बुधवार 20 अक्टूबर की है । इस सम्बंध में परिवादी ने पांचू पुलिस को रिपोर्ट दी कि उसकी बेटी रात को खेत मे सो रही थी। आरोप है कि इस दौरान आरोपी कैलाश व अज्ञात युवक उसकी बेटी का मुंह बंद कर उसे खेत के किनारे ले गए जंहा सामुहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया ।

थानाधिकारी बिश्नोई ने बताया घटना को लेकर दर्ज मुकदमे में नोखा सीओ नेमसिंह चौहान द्वारा जांच पड़ताल की गई और पांचू थाना स्तर पर गठित टीम ने चीते सी फुर्ती दिखाते हुए त्वरित कार्यवाही को अंजाम दिया, और घटना के मात्र 48 घण्टे में ही गैंगरेप के आरोपी धरनोक निवासी कैलाश को पांचू पुलिस टीम ने दबोच लिया जंहा उससे गहनता से पूछताछ की गई तो उसने अपने साथी का नाम उगल दिया जिस पर पुलिस ने धरनोक निवासी स्वरूप सिंह को भी दबोच लिया । थानाधिकारी विकास बिश्नोई ने बताया गैंगरेप के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जंहा से न्यायालय ने दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेसी कर दिया । थानाधिकारी विकास बिश्नोई की फुर्तीली सिंघम वाली कार्यशैली से जुर्म की दुनियां में लगातार डंका बजता आया है, जंहा थाना क्षेत्र में अवैध नशीले पदार्थों सहित अन्य अपराधों पर त्वरित कार्यवाहियों के मामले आम है ।


Share This News