IMG 20211021 WA0148 बीकानेर समेत इन जिलों में मौसम पलटेगा Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, जयपुर। राजस्थान में आज मौसम साफ है, लेकिन कल बदलाव देखने को मिल सकता है। बीकानेर, जोधपुर संभाग में 23 और 24 अक्टूबर को मौसम विभाग ने बारिश और आंधी चलने की चेतावनी जारी की है। साथ ही वहां के किसानों के लिए अलर्ट जारी किया है। खरीफ की फसल जो कटाई के बाद खेतों या मंडियों में खुली पड़ी है, उसे सुरक्षित स्थानों पर रखने की सलाह दी है। जयपुर मौसम विभाग ने बीकानेर संभाग के बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर और जोधपुर संभाग के नागौर, जोधपुर जिलों में 23 और 24 अक्टूबर को कहीं-कहीं बारिश होने का अनुमान जताया है। उत्तर भारत में सक्रिय एक पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) का प्रभाव राजस्थान के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने 23 अक्टूबर के लिए गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, बीकानेर, जोधपुर और नागौर जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 24 अक्टूबर को गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू और बीकानेर जिले के लिए यलो अलर्ट जारी करते हुए बारिश के साथ-साथ बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की है।


Share This News