IMG 20211020 090121 गहलोत सरकार अब तक कोरोना के कारण बचती रही, अब भाजपा का 28 अक्टूबर से 15 नवम्बर तक घेराव-अभियान - प्रदेशाध्यक्ष डॉ पूनिया  Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar post बीकानेर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने बीकानेर में प्रेस वार्ता में कहा कि राजस्थान में गहलोत सरकार अब तक कोरोना के कारण बचती रही है। अब भाजपा गहलोत सरकार की नाकामियों के खिलाफ 28 अक्टूबर को हर मुख्यालय पर घेराव करेगी। प्रशासन को अव्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी जायेगी। इसके बाद 25 नवंबर से तीस नवंबर तक हर जिले में कलक्टरी का घेराव किया जायेगा। तब तक भी व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हुआ तो 15 दिसम्बर को जयपुर में भाजपा प्रदेश स्तर पर सरकार का घेराव करेगी। इस प्रदर्शन में राज्यभर से दो लाख से ज्यादा कार्यकर्ता विरोध करने के लिए पहुंचेंगे। सरकार अब तक कोरोना के कारण बचती रही है। पूनिया ने कहा कि कोरोना के बाद डेंगू पर नियंत्रण में भी सरकार पूरी तरह विफल हो गई है। पिछले साल डेंगू के महज 1300 केस थे लेकिन अब तक राज्यभर में यह आंकड़ा सात हजार से अधिक हो गया है। अकेले बीकानेर में तीन सौ से ज्यादा डेंगू पॉजिटिव है। सरकार के पास एंटी लार्वा के छिड़काव का सामान नहीं है। डेंगू जांच की किट खत्म हो चुकी है। 


Share This News