ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20211011 WA0170 उच्च शिक्षा मंत्री सीमांत दौरे पर, राववाला में किया रात्रि विश्राम Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar post, बीकानेर। उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी मंगलवार को भी श्रीकोलायत विधानसभा के सीमांत क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। सोमवार को प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत आयोजित शिविरों के अवलोकन के पश्चात उन्होंने राववाला में ही रात्रि विश्राम किया। मंगलवार सुबह से ही जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों से मुलाकात की तथा उनकी समस्याएं भी सुनी। ग्रामीणों ने खाद, बीज, कीटनाशक की उपलब्धता के बारे में जानकारी दी। उच्च शिक्षा मंत्री ने कृषि अधिकारी से फोन पर चर्चा कर व्यवस्था संबंधी निर्देश दिए।
उच्च शिक्षा मंत्री आज ग्राम पंचायत बरसलपुर (बज्जू) में प्रशासन गावों के संग अभियान में प्रातः 10:30 बजे शिरकत करेंगे। भाटी बुधवार और गुरुवार को भी जिले के दौरे पर रहेंगे।


Share This News